Bihar

बिहार: लूडो खेलते-खेलते दामाद को दिल दे बैठी सास, आधी रात को मिलने बुलाया; लोगों ने प्रेमी को पकड़ लात-घूंसों से पीटा

बिहार में इश्क का एक अजीबोगरीब किस्सा सामने आया है। जमुई में बुधवार की देर रात एक दामाद अपनी चचेरी सास से चोरी चुपके मिलने उसके घर पहुंचा। ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। दामाद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला टाउन थाना क्षेत्र के हांसडीह गांव का है। चचेरी सास और दामाद के बीच लॉक डाउन के समय से ही अवैध संबंध चल रहा।

घायल दामाद की पहचान धोरैया थाना अंतर्गत कचराती गांव निवासी ब्रह्मचारी गोस्वामी के 34 साल के बेटे चंदन गोस्वामी के रूप में हुई है। चंदन गोस्वामी का ससुराल जमुई टाउन थाना क्षेत्र के हंसाडीह गांव है। यहां वह अक्सर आया जाया करता है। घायल चंदन गोस्वामी ने बताया कि लॉकडाउन के समय वह अपने ससुराल हांसडीह आया था और चचेरी विधवा सास से लूडो खेलने के बहाने प्रेम हो गया था। दोनों में अक्सर मिलना जुलना होता था।

बुधवार की रात भी चचेरी विधवा सास ने प्रेमी दामाद को अपने मायके लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लिखय गांव में मिलने बुलाया था। इसी दौरान उसके घर वाले और ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। दामाद जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीणों ने कहा कि चचेरी सास और दामाद ने समाज को कलंकित किया है। इन दोनों को समाज से बेदखल कर देना चाहिए। लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि एक युवक को पकड़कर कुछ लोगों ने पुलिस के हवाले किया है। आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

2 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 11 मार्च को 13 केंद्रों पर राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा होगी आयोजित, 4 हजार 997 अभ्यर्थी होंगे शामिल

समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत 11 मार्च को जिले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों को निजी क्लिनिक भेज रहे बिचौलिए, वार्ड से लेकर कैंपस तक दलालों की रहती है सक्रियता

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इन दिनों निजी नर्सिंग होम से जुड़े दलालों की सक्रियता…

4 घंटे ago

LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 21 नहीं इतने दिन बाद होगा सिलेंडर बुक

ईरान में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच भारत में घरेलू…

5 घंटे ago