Bihar

बिहार के लोगों को अब मिलेगा अपने बाग का सेब! समस्तीपुर समेत इन जिलों में होगी बंपर खेती, जानें क्या है सरकार की योजना

बिहार में अब लोगों को अपने बाग के सेब खाने का मिलेगा. सेब की खेती की ओर यहां किसानों का रूझान भी बढ़ रहा है. इससे आय में भी बढ़ोतरी होगी. सरकार की ओर से सेब की खेती पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा. इससे किसानों को सेब की खेती में काफी मदद मिलेगी. राज्य के मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा आदि जिलों में किसान सेब की खेती कर रहे है. अब सरकार की ओर से सहायता मिलेगी.

सेब की खेती वैज्ञानिकों के कारण संभव

राज्य के कुछ जिलों के किसान सेब की खेती से बढ़िया मुनाफा कमा रहे है. यह हरीमन 99 प्रजाति के सेब की खेती को कर रहे है. इसे यहां की जलवायु के आधार पर ही तैयार किया गया है. सरकार ने फिलहाल आठ जिलों में सेब की खेती के लिए अनुदान शुरू किया है. वहीं, यहां सेब की खेती वैज्ञानिकों के कारण संभव हो सकी है. राज्य सरकार ने भी इसमें प्रयास किया है. सरकार की विशेष उद्यानिकी फसल योजना के तहत इस फसल की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

50 डिग्री तक के तापमान में सेब की खेती संभव

गौरतलब है कि सेब की खेती के लिए नवंबर से फरवरी का समय ठीक होता है. इसके लिए 40 से 50 डिग्री का तापमान सही होता है. सेब के पौधे लगाने के दो साल के बाद फूल आते है. अनुदान का लाभ पाने के लिए किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है. साथ ही अपने प्रखंड के प्रखंड उद्यान अधिकारी के पास भी जा सकते हैं. बता दें कि किसानों की रूचि के बाद सरकार ने अनुदान देने का फैसला लिया है. साथ ही इससे उत्पादन में भी इजाफा होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

21 मिनट ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

3 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 11 मार्च को 13 केंद्रों पर राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा होगी आयोजित, 4 हजार 997 अभ्यर्थी होंगे शामिल

समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत 11 मार्च को जिले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों को निजी क्लिनिक भेज रहे बिचौलिए, वार्ड से लेकर कैंपस तक दलालों की रहती है सक्रियता

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इन दिनों निजी नर्सिंग होम से जुड़े दलालों की सक्रियता…

5 घंटे ago