इस साल के UPSC की परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान पाने वाली बिहार के बक्सर जिले की गरिमा लोहिया की सफलता के पीछे उसका एक लंबा संघर्ष है. UPSC की परीक्षा में गरिमा ने पूरे भारत में दूसरा स्थान लाकर राज्य का मान बढ़ाया है. गरिमा लोहिया (Garima Lohia) बक्सर जिले की रहने वाली है. वह तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर है. बता दें कि गरिमा के पिता नहीं है. साल 2015 में उनका निधन हो गया था. UPSC Topper के पिता एक व्यवसाई थे.
गरिमा ने बक्सर से की दसवीं तक की पढ़ाई
पिता की मौत के बाद गरिमा की मां ने ही पूरे परिवार और तीन बच्चों को संभाला है. गरिमा की बड़ी बहन की शादी एक साल पहले हुई है. जबकि, गरिमा से छोटा उनका एक भाई है. गरिमा लोहिया की दसवीं तक की शिक्षा उनके गृह जिला बक्सर में हुई थी. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए बनारस और फिर दिल्ली चली गईं. दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है. इसके बाद वह वापस बिहार आई थी.
गरिमा को संघर्ष की वजह से मिली सफलता
साल 2020 में कोविड के प्रकोप के कारण गरिमा को वापस बक्सर लौटना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने घर से ही यूपीएससी की पढ़ाई शुरू की और फिर बक्सर में रहकर देश की सर्वोच्च परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है. आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है. इशिता ने ऑल इंडिया रैंक वन पाकर देश में पहला स्थान पाया है. वहीं, दूसरे स्थान पर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया हैं. बता दें कि गरिमा को उनके संघर्ष की वजह से ही सफलता मिली है.
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…