Bihar

बिहार: शादी समारोह में 19 साल की लेडी डांसर की गोली मारकर हत्या, युवकों का नाच मंडली से हुआ था विवाद

सासाराम में शादी समारोह के दौरान लेडी डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव की है। जहां चंदीप सिंह के बेटे के तिलक समारोह के दौरान नाच का आयोजन किया गया था। इसी दौरान नर्तकी तैयार हो रही थी। तभी गांव के ही कुछ युवक नर्तकी के कमरे में घुस गए। इस दौरान नर्तकी और नाच मंडली तथा गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया और एक युवक ने नर्तकी के कनपटी में पिस्टल सटा कर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की उम्र महज 19 साल थी।

नर्तकी की गोली मारकर हत्या

जानकारी के अनुसार कोटा गांव निवासी नर्तकी को गोली लगते ही तिलक समारोह में अफरा तफरी मच गई। नर्तकी को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पर डीएसपी संतोष राय, दरिगांव थाना के थानाध्यक्ष संतोष सिंह सहित सासाराम मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने डांसर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। और हत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी है। मृतक नर्तकी सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव की चांदनी कुमारी बताई जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

15 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

16 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

17 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

21 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

23 घंटे ago