सासाराम हिंसा मामले में शुक्रवार को पूर्व विधायक और वरीय बीजेपी नेता जवाहर प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने दी। डीआईजी ने कहा कि जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। प्रेस रिलीज करते हुए जानकारी दी गई है।
बताया जा रहा कि शुक्रवार देर रात पुलिस पूर्व विधायक के लष्करीगंज स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें अपने साथ गिरफ्तार कर ले गई।
तीन नेता पहले ही कर चुके हैं सरेंडर
रामनवमी जुलूस के बाद हुए हिंसा और पत्थरबाजी मामले में बीजेपी के तीन नेताओं ने बीते 17 जनवरी को शिवसागर थाना में सरेंडर किया था। तीन सरेंडर करने वालों में डॉ शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा और रॉबिन केसरी शामिल हैं।
शिवनाथ चौधरी और सोनू सिन्हा, सासाराम नगर बीजेपी के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। रॉबिन केसरी भी नगर बीजेपी में महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं। डॉ शिवनाथ चौधरी श्री राम जन्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष हैं। सोनू सिन्हा महामंत्री के पद पर हैं जबकि रॉबिन केसरी भी कमेटी के सदस्य हैं।
पांच बार के विधायक रहे हैं जवाहर प्रसाद
जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र का 5 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 1990 में वह पहली बार विधायक बने थे। बीते चुनाव में सासाराम विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में चले जाने के कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।
अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी से उनकी एक बार फिर सशक्त दावेदारी मानी जा रही है। रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में नामजद आरोपियों पर आत्मसपर्मण के लिए दबिश भी जारी है।
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान सासाराम समेत 5 जिलों में हुई थी हिंसक झड़प
बिहार के 5 जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर, गया और मुंगरे में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी। नालंदा में धारा 144 लागू कर दिया गया था। सासाराम, बिहारशरीफ में कई दिनों तक इंटरनेट बंद रहा। बिहारशरीफ में हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…