Bihar

उत्तर बिहार से पटना का सफर होगा आसान, मोतिहारी-पाटलिपुत्र के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन कल से…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

उत्तर बिहार से पटना आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। पटना से मोतिहारी जाने वाले रेलयात्रियों को रेलवे की ओर से नया तोहफा मिला है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। 15 अप्रैल को उद्घाटन स्पेशल के रूप में गाड़ी सं. 05556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र स्पेशल बापूधाम मोतिहारी से शाम तीन बजे खुलेगी और 8.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 15556/15555 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र -बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 16 अप्रैल से किया जायेगा।

सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी सं. 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से प्रतिदिन बापूधाम मोतिहारी से सुबह 06.00 बजे खुलकर 06.08 बजे जीवधारा, 06.20 बजे पिपरा, 06.33 बजे चकिया, 06.45 बजे मेहसी, 07.30 बजे मुजफ्फरपुर, 07.48 बजे रामदयालु नगर, 08.45 बजे हाजीपुर, 09.00 बजे सोनपुर से दिन 09.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी सं. 15555 पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से प्रतिदिन पाटलिपुत्र से शाम 7.00 बजे खुलकर 7.33 बजे सोनपुर, 7.50 बजे हाजीपुर, 8.50 बजे मुजफ्फरपुर 10.30 बजे मोतिहारी पहुंचेगी ।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

9 घंटे ago