Bihar

नीतीश सरकार ने IPS लिपी सिंह को फील्ड से हटाया, SP से हटाकर बनाया गया कमांडेंट….

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे खास रहे व उनकी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की आईपीएस बेटी को इस बार फील्ड से बाहर कर दिया गया है. नीतीश सरकार ने लिपी सिंह को सहरसा एसपी से हटाकर समादेष्टा बना दिया है. सरकार ने जिन 26 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है उनमें लिपी सिंह का भी नाम है. सहरसा की एसपी लिपी सिंह को समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 डिहरी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

नीतीश सरकार ने जिन 26 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है उनमें कई जिलों में एसपी भी शामिल हैं. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-12 के समादेष्टा रवि रंजन कुमार को पुलिस अधीक्षक वैशाली के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं रमन कुमार चौधरी को रेल पुलिस अधीक्षक जमालपुर, मनोज कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी, सुपौल के SP डी. अमरकेश को पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को पुलिस अधीक्षक सहरसा, शैशव यादव को पुलिस अधीक्षक सुपौल, पूरण कुमार झा को पुलिस अधीक्षक यातायात पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.

एसडीपीओ पटना सिटी अमित रंजन को नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर, आरा सदर के एसडीपीओ हिमांशु को नगर पुलिस अधीक्षक गया, बाढ़ के एसडीपीओ अरविंद प्रताप सिंह को नगर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर बनाया गया है. वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था गया भारत सोनी को एसडीपीओ बाढ़, चकिया के एसडीपीओ शरद आर. एस. को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी और रजौली के एसडीपीओ विक्रम सिहाग को एसडीपीओ फुलवारीशरीफ के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता, 60 का स्कूल संचालक राकेश… चोरी छिपे नेपाल के मंदिर में कर ली शादी, Photo वायरल होते ही बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है…

8 घंटे ago

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

18 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

20 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

1 दिन ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

1 दिन ago