Bihar

हिंसा को लेकर नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय बैठक, मृतक के परिजनों को 5 लाख देने का निर्देश

मुख्य सचिव और DGP की प्रेस वार्ता से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय बैठक की। रविवार शाम एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में नालंदा और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और DGP आरएस भट्ठी ने बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे पूरी मुस्तैदी बनाए रखें सभी चीजों पर लगातार नजर बनाए रखें। उपद्रवियों की पहचान कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। किसी भी परिस्थिति में कोई गड़बड़ी नहीं कर पाए इस पर नजर रखें। विधि-व्यवस्था पूरी तरह से मेंटेन रखें।

उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अविलंब वार्ताकर पूरी जानकारी लें। प्रेस वार्ता कर मीडिया को वस्तुस्थिति की जानकारी दें ताकि कोई अफवाह नहीं फैले और लोग भ्रमित न हों।

मुख्यमंत्री ने पटना प्रमंडल के आयुक्त, शाहाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रोहतास तथा नालंदा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने रामनवमी जुलूस के दौरान बिहारशरीफ में हुई घटना में मृत व्यक्ति के पिता एवं भाई से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्ति की और घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मृत व्यक्ति के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, DGP आरएस, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. S सिद्धार्थ तथा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago