Bihar

नीतीश कुमार की सलाह पर बीपीएससी ने किया इंटरव्यू में बड़ा बदलाव, 68th Mains की भी आयी नयी तारीख

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार की सलाह पर बिहार लोकसेवा आयोग ने अपनी परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीपीएससी के 75 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर कहा था कि बीपीएससी में जो भी अभ्यर्थी परीक्षा देते हैं और पास होते हैं, अगर मेंस में ज्यादा नंबर पाते हैं, तो इंटरव्यू में कम नंबर कैसे मिलता है?

संदेह हो तो जांच कीजिए. मुख्यमंत्री के इस सलाह पर आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आयोग ने मुख्यमंत्री की सलाह को गंभीरता से लिया है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अब अगर अभ्यर्थियों को 30% से कम या फिर 80% से ज्यादा नंबर आता है, तो इंटरव्यू बोर्ड को अब उस नंबर को एक्सप्लेन करना होगा.

पाठ्यक्रम में हो सकता है बदलाव

अतुल प्रसाद ने कहा कि 75वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा था कि हमारी शिक्षा व्यवस्था जॉब सीकर नहीं जॉब गिवर की होनी चाहिए. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने अब यह फैसला लिया है कि अभी ऐसे कई पाठ्यक्रम हैं, जो सिर्फ सरकारी नौकरी और बिहार लोक सेवा आयोग के लिए पढ़े जाते हैं. अब हमारी कोशिश यह रहेगी कि ऐसे पाठ्यक्रम को हम हटाये. जो ज्यादा प्रासंगिक है, ऐसे पाठ्यक्रम जिससे लोगों को ज्यादा रोजगार मिल सकता है उसको शामिल करेंगे.

68वीं मेंस की परीक्षा तिथि में भी किया गया बदलाव

बीपीएससी के चेयरमैन ने बताया कि बहुत अभ्यर्थियों कि यह परेशानी थी कि 68 वीं मेंस की परीक्षा तिथि और अन्य बोर्ड की परीक्षा तिथि मैच हो रही थी, जिसके कारण से इसके परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया है. 12 मई 2023 को जीएस 1 की परीक्षा होगी, इसके बाद 17 मई को पहली पाली में जीएस 2 और दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी. 18 मई को पहली पाली में निबंध की परीक्षा और दूसरी पाली में ऑप्शन विषय की परीक्षा होगी. बता दें कि पहले बीपीएससी 68 वीं की परीक्षा 12 से लेकर 15 मई तक होना था.

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago