Bihar

नीतीश कुमार के लिए बनवाया लाल किले जैसा मंच, जदयू एमएलसी के इफ्तार में सियासी संदेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

रमजान के महीने में इफ्तार के नाम पर सियासत कैसे होती है. जदयू के विधान पार्षद खालिद अनवर के दावत-ए-इफ्तार में में सियासी संदेश दिखने को मिले. जदयू के विधान पार्षद खालिद अनवर ने अपनी इफ्तार पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निमंत्रित किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उन्होंने खास तौर से लाल किले जैसा मंच बनवाया था. संदेश साफ था कि लाल किले पर झंडा फहराने की अब की बारी नीतीश कुमार की है.

विजय चौधरी के साथ पहुंचे नीतीश कुमार 

पटना के फुलवारी शरीफ में जदयू के नेता खालिद अनवर की इफ्तार पार्टी थी. इसमें नीतीश कुमार अपने खास मंत्री विजय चौधरी के साथ पहुंचे. इफ्तार से पहले नीतीश कुमार को लाल किले जैसे मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया. फिर रोजेदारों को इफ्तार कराने पर बात हुई. इफ्तार के मंच और पोस्टर के जरिये ये संदेश दिया गया है कि जदयू के पीएम कैंडिडेट नीतीश कुमार ही है. भले ही नीतीश कुमार खुद को पीएम कैंडिडेट मानने से इंकार कर रहे हैं. उनके सहयोगी तेजस्वी यादव भी कह चुके हैं कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नहीं बनना है.

देश को आपका इंतजार है…रमजान मुबारक

मंच के अलावा खालिद अनवर ने पटना की सड़कों पर लालकिले के साथ नीतीश कुमार के पोस्टर लगवाये थे. इसमें लिखा है हम बिहार वाले हर कदम आपके साथ हैं, देश को आपका इंतजार है…रमजान मुबारक. यह सब तब हुआ है जब एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवादा की रैली में के कहा था कि नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा रह जाएगा, क्योंकि पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. नीतीश कुमार के पीएम न बन पाने के अमित शाह के बयान के अगले ही दिन जदयू की तरफ से पोस्टर लगाकर भाजपा को जवाब दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago