नालंदा के बिहार शरीफ में धारा 144 के बीच शनिवार को धमाका हुआ है। घटना बिहार थाना इलाके के पहाड़पुर एंव बड़ी दरगाह मोहल्ले के बीच एक झोपड़ी में अचानक ब्लास्ट होने से अफरातफरी मच गई। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका बम का है या फिर पटाखे का।
धमाके की जानकारी मिलने के बाद डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि गुमटी के बगल के झोपड़ी में कुछ लोग बैठे हुए थे। तभी अंदर से सफेद धुआं निकला और तेज धमाका हुआ। घटनास्थल पर खून के छींटे भी दिखाई दिए हैं। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि धमाके में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी तरह के विस्फोट का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। लेकिन पूरी जांच के लिए पटना के एफएसएल की टीम बुलाई गई है। फिलहाल एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…