बिहार की राजधानी पटना में मेट्रों का काम काफी तेज गति के साथ चल रहा है। इसको लेकर कई प्रमुख जगहों पर छोटी- छोटी स्टॉक सेंटर बना कर अधिकारी खुद काम का निरिक्षण भी कर रहे हैं। वहीं, राजधानी में मुख्य रूप से मोइन-उल-हक स्टेडियम में मेट्रों सेंटर बनाया गया है। इस बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अचानक से जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को बड़ा टास्क भी दिया है।
सीएम ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि मेट्रो के अंडरग्राउंड काम तेज गति से करें। जब उसका काम तेजी से होगा तो बेहतर होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो को लेकर एक समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने बताया कि, फिलहाल मलाही पकड़ी के पास मेट्रो डिपो का काम चल रहा है। इस योजना के लिए ज्यादातर फंड जापान से मिलना है। निर्माण कंपनी फंड का इंतजार कर रही है। फंड मिलने के बाद काम में और तेजी आने की उम्मीद है। इसको लेकर केंद्र सरकार के तरफ से भी फंड दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव , मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, नगर आयुक्तर व दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारीगण मौजूद थे। पटना में मेट्रो रेल के जरिए नया बस पड़ाव से लेकर दानापुर स्टेशन तक और बेली रोड के रास्ते गांधी मैदान होते हुए पीएमसीएच तक सफर किया जा सकेगा।
इधर, सीएम ने राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने कहा कि, पटना में पिछले कुछ दिनों से केस बढ़े हैं। राज्य में लगातार पिछले कुछ दिनों से लगातार तीन चार जिलों में मामले आ रहे हैं। जबकि कोरोना को लेकर पूरा अलर्ट है। राज्य में कुछ हफ्ते पहले तक वैक्सीनेशन हो रहा था। अभी कुछ दिनों से वैक्सीनेशन खत्म है। इसको लेकर केंद्र सरकार से कहा गया है कि वो वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाए। हमारी सरकार 2020 से ही इस पर सक्रिय है। हमलोग निरंतर टेस्ट करा रहे हैं। बिहार में औसत से ज्यादा टेस्ट प्रतिदिन हो रहा है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…