Bihar

मनीष कश्यप पर NSA लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जानिए राहत देने पर क्या बोले जज…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

तमिलाडु पुलिस ने मनीष कश्यप को रिमांड पर लिया है. मदुरै कोर्ट ने मनीष कश्यप को रिमांड पर भेज दिया है जहां अब तमिलनाडु पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. एनएसए के तहत मामला दर्ज करके मनीष को हिरासत में लिया गया है. वहीं अलग-अलग राज्यों में केस दर्ज होने के बाद राहत की आस लिए मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. लेकिन अगली सुनवाई की तारीख दे दी गयी. वहीं पीठ ने राहत देने वाली याचिका पर सख्त टिप्पणी भी की है.

मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस के पास पूछताछ के लिए रिमांड पर सौंपा गया है. मदुरै कोर्ट में मनीष कश्यप का रिमांड मांगा गया था. बता दें कि मनीष कश्यप पर नेशनल सेक्योरिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जिससे मनीष की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. बिहार में भी केस दर्ज होने का सिलसिला थमा नहीं है. हाल में ही ईओयू ने एक और मुकदमा दर्ज किया है.

मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में भी मामले दर्ज थे. जिसके बाद तमिलनाडु से पुलिस की टीम बिहार पहुंची और मनीष कश्यप को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अपने साथ ले गयी थी. इधर मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उसकी ओर से याचिका दायर की गयी कि अलग-अलग राज्यों में दर्ज मुकदमों को एकसाथ जोड़ा जाए.

सुप्रीम कोर्ट मनीष कश्यप की इस याचिका पर अब 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा. मामले को सूचीबद्ध करने के लिए प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने उल्लेखित किया गया था. इस दौरान पीठ की ओर से कहा गया कि अगर मनीष कश्यप हिरासत में है तो भला हम उसे अंतरिम राहत कैसे दे सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

पूरा बंद हो नहीं तो पहले जैसा रहे, भाजपा MLA ने शराबबंदी को फेल बता चालू करने की मांग कर दी

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शराबबंदी का मुद्दा गर्म है। विपक्ष के बाद सत्ताधारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर सीपीएम ने ट्रेनों के ठहराव की मांग को ले दिया धरना

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सीपीएम के दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर लोकल कमेटी ने रविवार को विभिन्न ट्रेनों के ठहराव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी नगर निकायों के क्षेत्रों से हटेंगे मांस मछली की दुकानें, निर्देश जारी

समस्तीपुर : जिले में सभी नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत) में…

6 घंटे ago

बिहार: 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता, 60 का स्कूल संचालक राकेश… चोरी छिपे नेपाल के मंदिर में कर ली शादी, Photo वायरल होते ही बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है…

18 घंटे ago

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

1 दिन ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

1 दिन ago