तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर करने के आरोपित मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की मुश्किलें फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) की मदुरई कोर्ट में मनीष कश्यप की पेशी हुई, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
तमिलनाडु पुलिस ने कोर्ट से और सात दिनों की रिमांड की मांग की थी। हालांकि, इस मांग पर कोर्ट बुधवार 5 अप्रैल को फैसला सुनाएगी। फिलहाल, मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में मदुरई सेंट्रल जेल भेजा गया है। बुधवार को अगर तमिलनाडु पुलिस को मनीष कश्यप की रिमांड मिल जाती है, तो उसे फिलहाल बिहार नहीं लाया जा सकेगा।
सूत्रों की मानें तो तीन दिनों की पूछताछ के दौरान मनीष कश्यप ने तमिलनाडु पुलिस को फर्जी वीडियो प्रसारित करने के मामले में अहम जानकारी दी है। तमिलनाडु पुलिस के साथ बिहार पुलिस इस मामले में सभी अहम कड़ियां जोड़ने में लगी है। पुलिस का मानना है कि मनीष के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। उस नेटवर्क से जुड़े लोगों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 18 मार्च को बिहार पुलिस ने बेतिया जिले के जगदीशपुर ओपी स्थित मनीश कश्यप के घर पर कुर्की जब्ती की थी। पुलिस उसके घर के दरवाजे और खिड़कियां तक उखाड़ कर ले गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लगी रही। कुर्की की जानकारी होने पर मनीष कश्यप ने थाने में सरेंडर कर दिया है।
जांच-पड़ताल के दौरान बिहार पुलिस को मनीष कश्यप के खातों में मोटी राशि के लेन-देन व वित्तीय अनियमितता का पता चला है। इस मामले में भी पूछताछ की जा रही है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मनीष कश्यप और उसके यूट्यूब चैनल के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। अलग-अलग चार बैंक खातों में कुल 42 लाख 11 हजार 937 रुपये जमा हैं।
पिछले महीने 29 मार्च को मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई थी। बिहार पुलिस की टीम भी साथ गई है। चेन्नई ले जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर मनीष कश्यप ने कहा था कि उसे न्यायालय व कानून पर भरोसा है।
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…