बिहार विधान परिषद में भाजपा अब सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने दो पर जीत हासिल की है। इस दो पर जीत के बाद विधान परिषद में भाजपा सदस्यों की संख्या 24 हो गई है। वहीं, चुनाव परिणाम के बाद जदयू के सदस्यों की संख्या 24 से घटकर 23 हो गई है।
वहीं, राजद सदस्यों की संख्या विधान परिषद में 14 है। इसके अलावा कांग्रेस के चार, सीपीआई के एक, हम के एक, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के एक और पांच निर्दलीय हैं। वहीं, एक सीट खाली है। उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर नेताओं-कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…