Bihar

जानबूझकर कराए गए दंगे- बिहार हिंसा पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- जल्द ही घटना का सच लोगों के बीच होगा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में हिंसा जानबूझकर कराई गई है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जल्द हिंसा का सच सामने आएगा. हिंसा की जांच जारी है. सासाराम और बिहारशरीफ में अचानक कुछ किया गया है. जानबुझकर कुछ किया गया है.

सभी जगहों पर अब शांति- CM

नीतीश कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन के एक-एक लोग जांच में लगे हुए है. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर अब शांति है. नालंदा और सासाराम दोनों जगहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सीएम ने यह भी बताया है कि जो कुछ भी हुआ है. वह प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम नहीं था.

माहौल बिगाड़ने के हुई साजिश- सीएम

आपको बता दें कि बिहार में रामनवमी के मौके पर हिंसा के मामले सामने आए थे. इसके बाद सीएम ने बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि बिहार में हिंसा करायी गई है. सीएम ने यह भी जानकारी दी है कि हिंसा की जांच जारी है. साथ ही जांच के बाद हिंसा का सच सामने होगा. लोगों को जल्द ही हिंसा के बारे में जानकारी मिलेगी. नालंदा के साथ रोहतास पर भी प्रशासन की पैनी नजर है. दोनों ही जगहों की परिस्थिति को लगातार देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि माहौल बिगाड़ने के साजिश की गई है. जल्द ही घटना का सच लोगों के बीच होगा.

हिंसा के बाद अब स्थिति सामान्य

गौरतलब है कि दो जिलों में हालात बिगड़ने के बाद धारा-144 लागू करने के साथ ही इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया था. वहीं, बिहारशरीफ और सासाराम में हिंसा के बाद अब जीवन सामान्य हो चुका है. दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है. हालांकि, पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी. साथ ही जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी भी यहां कैंप करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

11 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago