Bihar

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड 2023 के लिए आवेदन कल से, इस दिन होगी परीक्षा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा द्वारा बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड में एडमिशन के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2023 (सीइटी-इंटीग्रेटेड-बीएड) की प्रवेश परीक्षा के तहत अभ्यर्थी 20 अप्रैल से 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने लगातार चौथी बार एलएनएमयू पर विश्वास जताया और नोडल विश्वविद्यालय नामित किया है. विश्वविद्यालय परिवार इस बार फिर से बेहतर तरीके से नामांकन की प्रक्रिया पूरी करके उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगा.

वेबसाइट लॉन्च कर दी गयी है

प्रो सिंह ने कहा चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गयी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. वेबसाइट व आवेदन प्रपत्र सरल बनाये गये हैं, ताकि अभ्यर्थी आसानी से फॉर्म भर सकेंगे. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9431041694 जारी किया गया है.

चार कॉलेजों की 400 सीटों पर एडमिशन के लिए होगा एंट्रेंस टेस्ट

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2023 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2023 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 20 अप्रैल से शुरू होगी. अभ्यर्थी 12 मई तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे.

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को राजभवन द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये, इडब्ल्यूएस, महिला, बीसी एवं इबीसी के लिए 750 रुपये और एससी एवं एसटी के लिए 500 रुपये. विलंब शुल्क के साथ 13 से 18 मई तक आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई किसी प्रकार की त्रुटि का सुधार दिनांक 13 से 18 मई तक कर सकेंगे. अभ्यर्थी 22 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

27 मई को परीक्षा

प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 27 मई है. परीक्षा दो शहरों मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में आयोजित होगी. पूरे राज्य में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर अंतर्गत वसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज मुजफ्फरपुर, बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन वैशाली और माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन सीतामढ़ी ये चार कॉलेज हैं और प्रत्येक में 100-100 सीटों पर एडमिशन होना है.

महत्वपूर्ण तिथि :
  • ऑनलाइन आवेदन : 20 अप्रैल से 12 मई तक
  • विलंब शुल्क के साथ आवेदन व सुधार : 13 से 18 मई तक
  • एडमिट कार्ड जारी : 22 मई
  • प्रवेश परीक्षा : 27 मई

Avinash Roy

Recent Posts

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

27 मिनट ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

2 घंटे ago

पटना का IGIMS 3 हजार बेड का होगा, CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…

4 घंटे ago

12 साल की उम्र में बिहार छोड़ने वाला मुजफ्फरपुर का लड़का बना ब्रिटेन सरकार में AI मंत्री, 20 साल बाद लौटे जन्मभूमि

बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…

5 घंटे ago

सड़क पर पैदल चलने वालों को खास सुविधा, मिलेगा उचित सम्मान; सीएम नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते…

8 घंटे ago

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, 4200 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला…

11 घंटे ago