Bihar

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दोबारा से सिंगापुर जा सकते हैं लालू, इस दिन होंगे रवाना!

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव अगले सप्ताह फिर सिंगापुर जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि किडनी प्रत्यारोपण के बाद वह रूटीन जांच के लिए सिंगापुर जाएंगे. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालू अगले सप्ताह में 13 तारीख को सिंगापुर जा सकते हैं. उनके साथ उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद डॉ मीसा भारती भी सिंगापुर जा सकती हैं.

सिंगापुर जाएंगे लालू यादव: 

जानकारी के अनुसार किडनी ट्रांसप्लांट के बाद संबंधित अस्पताल के डॉक्टर ने रूटीन जांच के लिए लालू प्रसाद को सिंगापुर बुलाया था. सिंगापुर में किडनी के प्रत्यारोपण होने के बाद लालू यादव अभी दिल्ली में ही है. वह मीसा भारती के सरकारी आवास पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

बेटी रोहिणी ने किया किडनी डोनेट:

आपको बताएं कि पिछले साल पांच दिसंबर को सिंगापुर में लालू प्रसाद की किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था. सिंगापुर में ही रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी पिता लालू यदाव को डोनेट किया था. किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू इस साल 11 फरवरी को सिंगापुर से भारत लौटे थे. अब किडनी प्रत्यारोपण के करीब दो माह बीत जाने के बाद लालू एक बार फिर जाएंगे और वहां स्वास्थ्य संबंधी रूटीन जांच कराने के बाद वापस अपने वतन लौट आएंगे.

सिंगापुर में हुआ था किडनी प्रत्यारोपण:

किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद लालू प्रसाद पूरी तरीके से स्वस्थ हैं लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें तय समय पर अपनी जांच कराने की सलाह दी हुई है. इस सलाह के मद्देनजर लालू प्रसाद सिंगापुर जाएंगे. ज्ञात हो कि लालू प्रसाद यादव के किडनी का प्रत्यारोपण सिंगापुर के विश्व प्रसिद्ध माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ था.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

5 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago