Bihar

BPSC साक्षात्कार में बदलाव: 30 से कम व 80 से ज्यादा अंक देने पर बोर्ड को देना होगा जवाब

बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा की परीक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा बदलाव किया। इसके तहत अब साक्षात्कार बोर्ड को साक्षात्कार में दिए गए अंकों के बारे में लिखित जानकारी देनी होगी। जिन अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत से कम या फिर 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर दिए जाएंगे, उसे देने का कारण भी बताना होगा। यह जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता में बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने दी।

68वीं मेंस परीक्षा तिथि में भी किया गया बदलाव

चेयरमैन ने बताया कि ज्यादातर अभ्यर्थियों की यह परेशानी थी कि 68वीं मुख्य परीक्षा की परीक्षा तिथि और अन्य बोर्ड की परीक्षा तिथि मिल रही थी। इस कारण इसकी परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। 12 मई 2023 को जीएस-1 की परीक्षा होगी। इसके बाद 17 मई को जीएस-2 पहली पाली में और दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। वहीं 18 मई को पहली पाली में निबंध और दूसरी पाली में ऑप्शनल विषय की परीक्षा होगी। बता दें कि पहले बीपीएससी 68वीं की परीक्षा 12 से 15 मई तक होना था।

अब कंबाइंड होगी बीपीएससी-पीटी, 69वीं से लागू होगा नया सिस्टम

बीपीएससी की 69वीं प्रारंभिक परीक्षा में भी सुधार की घोषणा की गई है। अतुल प्रसाद ने बताया कि 69वीं पीटी को कंबाइंड परीक्षा के रूप में कराया जाएगा। अब बिहार पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवा के साथ आयोग के स्तर पर अलग-अलग ली जाने वाली परीक्षाओं को भी एकसाथ पीटी के तौर पर लिया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों से रिक्त पदों की संख्या मांगी गई है। हर सेवा की परीक्षाओं के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किये जाएंगे। कैलेंडर के अनुसार 69वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2023 में संभावित है।

एक समान अंक प्राप्त होने पर निबंध के अंकों पर टाई ब्रेकर

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि अब नए बदलाव के तहत निबंध के अंकों के आधार पर टाई ब्रेक होगा। पहले ऑप्शनल पेपर के अंक पर टाई बेकर होता था। इसके अलावा अभ्यार्थियों की ओर से पहली बार आंसर की आपत्ति पर एक रुपये भी नहीं देने होंगे। वहीं अगर किसी भी प्रश्न पर दुबारा आपत्ति करते हैं तो प्रति प्रश्न के 500 रुपये देने होंगे।

मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर उठाए थे सवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थापना दिवस के मौके पर कहा था कि ऐसा देखने को मिला है कि वैसे अभ्यर्थी जिन्हें लिखित परीक्षा में अच्छे अंक मिलते हैं पर साक्षात्कार में उन्हें कम अंक प्राप्त होते हैं। ऐसी स्थिति आखिर क्यों उत्पन्न होती। इसपर आयोग को सोचना चाहिए। इसी के बाद आयोग ने बड़ा बदलाव किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

16 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

21 घंटे ago