Bihar

बिहार: बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच मारपीट, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा; एक लड़की का फटा सिर

बिहार में मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज के मेन गेट के समीप सोमवार की दोपहर दो छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई है. सड़क किनारे मारपीट होता देखकर एलएस कॉलेज गेट के बाहर राहगीरों की भीड़ जुटने लगी. मारपीट के दौरान एक युवती का सिर पर डंडा लगने से फट गया. इसके बाद मामला और बिगड़ गया.

मामला बिगड़ने पर स्थानीय युवक और कुछ लोग बीच बचाव करने की कोशिश की. इस बीच जख्मी छात्रा के पक्ष से आयी उसकी एक सहेली ने आरोपी लड़की के ऊपर थप्पड़ की बरसात कर दी. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लड़की का पास के ही निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया. घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने काजीमोहम्मदपुर पुलिस को सूचना दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

पुलिस के आने की भनक लगते ही मारपीट करने वाली सभी लड़कियां मौके से फरार हो गयी. पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कॉलेज गेट के बाहर एक लाल रंग की स्कूटी के पास पांच लकड़ियां मौजूद है. एक लड़की स्कूटी पर बैठी है. उसके बाएं तरफ दो लड़की है. एक ने बैग टांग रखी है. दूसरी काले कपड़े में है. वही, उसके बाएं तरफ दो लड़की मौजूद है. इसी बीच उनके बीच बहस होती है. एक लड़की फट्टे से दूसरे लड़की पर हमला करती है. स्कूटी से उतरी लड़की उसे रोकने का प्रयास करती है. पीछे से भी एक लड़की आती है. सभी मिलकर उसके हाथ से डंडा को लेने की कोशिश करती है. फिर, उसे धक्का देती है. इसमें एक लड़की के सिर फट जाता है. वही, पर एक स्थानीय युवक और लोग भी पहुंचने लगते है. लेकिन, ये मानने को तैयार नहीं होती. हालांकि, किसी तरह मामला को शांत कराया जाता है.

थप्पड़ चलाने के साथ बोल रही थी, तुम मेरे दोस्त से दूर रहो

काजीमोहम्मदपुर थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया की किसी पक्ष ने मामले की शिकायत नही की हैं. शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़कियां आपस में लड़ने के दौरान बोल रही थी की तुम मेरे दोस्त से दूर रहो. लेकिन, वह नहीं मान रही है, उससे दूर रहो. लोगों का कहना था कि एक लड़का से दो लड़कियों के बीच दोस्ती थी. दोनों लड़कियां एक दूसरे से दूर रहने को लेकर उनके बीच नोक- झोंक हुआ और मारपीट होने लगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

32 मिनट ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

3 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

8 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

9 घंटे ago