Bihar

बिहार विधानसभा से BJP विधायक को मार्शलों ने हाथ और पैर से उठाकर किया बाहर

बिहार विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन हिंसा पर बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को 4 मार्शल ने उठाकर सदन से बाहर छोड़ दिया। मार्शल विधायक को हाथ और पैर से उठाकर सदन के बाहर तक लेकर आए।

सदन से बाहर आने पर उन्होंने कहा कि मैंने तो सिर्फ बिहार में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का सवाल पूछा था। मुख्यमंत्री को बुलाकर जवाब देने की मांग की थी। स्पीकर ने मार्शल बुलाकर मुझे सदन से बाहर निकाल दिया। सदन में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों नहीं थे। मैं तो उन्हें बुलाकर जवाब मांग रहा था।

स्पीकर की विधायक पर इस कार्रवाई के बाद सदन से बीजेपी विधायकों ने वॉक आउट कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 28 मिनट में ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

बिहार में हिंसा को लेकर बीजेपी विधायक NIA जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ सदन में जमकर नारेबाजी हो रही है।

विजय कुमार सिन्हा ने लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि शराब से मौतें हो रही हैं। बालू माफिया बेखौफ हैं। हत्याएं हो रही हैं। पुलिस को खदेड़-खदेड़ कर मारा जा रहा है। सरकार चुप बैठी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

33 मिनट ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

12 घंटे ago