लगभग 10 महीन के इंतजार के बाद जदयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने अपने लिए नया ठिकाना तलाश लिया है और यह ठिकाना है भारतीय जनता पार्टी। जिसमें आज वह अधिकारिक रूप प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें कि अजय आलोक बिहार के चर्चित पोलटिकल एनालिस्ट के तौर पर न्यूज चैनलों के डिबेट कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं।
लंबे समय से मिल रहे थे संकेत
जदयू से अलग होने के बाद से ही अजय आलोक के भाजपा में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। एक दिन पहले ही नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहे जाने पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जबरदस्त हमला किया था।
बता दें कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बीते साल जून में अजय आलोक सहित चार नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया था। अजय आलोक टीवी चैनलों पर होने वाले डिबेट के वे चर्चित चेहरे थे।
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…