Bihar

बिहार: शिक्षकों का अजब खेला, एडवांस में बना रहे हाजिरी, छुट्टी का खेल जानकर डीईओ भी हैरान, दिया बड़ा आदेश

बिहार में जमुई जिले के एक विद्यालय में 2 शिक्षकों के द्वारा एडवांस में हाजिरी बनाने प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं जिस तिथि को उन्होंने एडवांस में हाजिरी बनाई है। उस तिथि को विद्यालय का संचालन मॉर्निग सत्र में किया जाना है, लेकिन उक्त दोनों शिक्षकों के द्वारा 9:00 बजे विद्यालय में आगमन का समय दिखाया गया है। शिक्षक द्वारा बनाए गए एडवांस में हाजिरी के रजिस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर का है मामला

मामला झाझा प्रखंड क्षेत्र के धमना पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर का है, जहां के शिक्षक निलेश कुमार तथा विनीता किसलय ने एडवांस में ही 3 अप्रैल की तारीख की हाजिरी स्कूल में लगा दी। अभी 3 अप्रैल को आने में 1 दिन का समय बाकी है, लेकिन उन्होंने शनिवार को ही 3 अप्रैल की हाजिरी भी लगा दी।

सोमवार से मॉर्निंग सत्र में होगा विद्यालय का संचालन होना है। ग्रीष्म ऋतु के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा आगामी सोमवार से सभी विद्यालयों का संचालन जिला प्रशासन के द्वारा प्रातः कालीन सत्र में करने का निर्णय लिया गया है । लेकिन दोनों शिक्षकों को इस बात की भनक नहीं थी जिस कारण उन्होंने शनिवार को ही हाजिरी बनाई और अपने आने का समय सुबह 9:00 बजे उसमें दिखाया है। अब पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

इस बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी ने कहा कि मामला मीडिया के द्वारा ही मेरे संज्ञान में आया है।जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों का वेतन तत्कालीन बंद कर दिया गया है और उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले पूरी जांच करवाई जाएगी तथा मामले में दोनों शिक्षकों पर अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

10 घंटे ago