Bihar

बिहार में 36 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के डीएम बदले गये

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने कुल 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सूबे के कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। सरकार ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर,बक्सर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, औरंगाबाद, मधेपुरा, छपरा, कैमूर, शेखपुरा, सीवान के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है।

राज्य सरकार ने गृह विभाग में तैनात संयुक्त सचिव दिनेश कुमार राय को पश्चिम चंपारण जिले का नया डीएम बनाया है. वे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव हुआ करते थे. वहीं, पश्चिम चंपारण के मौजूदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार को पूर्णिया का डीएम बना दिया गया है.

कैमुर के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को वहां से हटाकर बिहार सरकार के पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है. वही, सहरसा के डीएम आनंद कुमार का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें पंचायती राज विभाग में निदेशक बनाया गया है. सिवान के डीएम अमित कुमार पांडेय का भी तबादला किया गया है. उन्हें सिवान से हटाकर खगड़िया का नया डीएम बनाया गया है.

औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल का ट्रांसफर कर उन्हें पूर्वी चंपारण का नया डीएम बनाया गया है. मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा का तबादला बिहार सरकार के नियोजन एंव प्रशिक्षण के निदेशक पद पर कर दिया गया है. उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत का ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें औऱंगाबाद का नया डीएम बनाया गया है. बक्सर के डीएम अमन समीर को बक्सर से हटा कर सारण (छपरा) का नया डीएम बनाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर सीपीएम ने ट्रेनों के ठहराव की मांग को ले दिया धरना

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सीपीएम के दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर लोकल कमेटी ने रविवार को विभिन्न ट्रेनों के ठहराव…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले के सभी नगर निकायों के क्षेत्रों से हटेंगे मांस मछली की दुकानें, निर्देश जारी

समस्तीपुर : जिले में सभी नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत) में…

2 घंटे ago

बिहार: 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता, 60 का स्कूल संचालक राकेश… चोरी छिपे नेपाल के मंदिर में कर ली शादी, Photo वायरल होते ही बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है…

14 घंटे ago

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

1 दिन ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

1 दिन ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

1 दिन ago