Bihar

बिहार में बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम का विरोध करेंगे तेज प्रताप यादव, बोले- हवाई अड्डे पर करूंगा घेराव

मध्य प्रदेश के बागेश्वर बाला जी दरबार के पुजारी और मशहूर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का बिहार की राजधानी पटना में कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री पटना में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा सुनाने वाले हैं। इसको लेकर आयोजकों और खुद धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। गांधी मैदान की बुकिंग के लिए आयोजकों की तरफ से आवेदन तो दिया गया है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी जाने की जानकारी सामने आई है। दूसरी ओर बिहार में बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम के विरोध तेज हो गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार ने बागेश्वर बाबा के प्रोग्राम का विरोध करने का ऐलान किया है।

हिंदू-मुसलमान को लड़ाने आ रहे तो मैं करूंगा विरोध- तेज प्रताप

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर बागेश्वर बाबा हिंदू-मुसलमान भाई को लड़वाने के लिए आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा। मैं उनका हवाई अड्डे पर घेराव करूंगा। अगर भाईचारे का संदेश देंगे कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब हैं भाई-भाई तो उनकी बिहार में एंट्री हो सकती है।

विवादित बता कार्यक्रम रद्द करने की उठी थी मांग

मालूम हो कि इससे पहले भी बिहार में धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम को विरोध के स्वर उठे थे। सरकार में शामिल कई नेताओं ने उन्हें विवादित और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बाबा बताते हुए उनके कार्यक्रम को रद्द करने की मांग उठाई थी। श्री बागेश्वर धाम सरकार महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा और दिव्य दरबार का आयोजन अगले महीने पटना में होने वाला है।

पहली बार बिहार आ रहे बागेश्वर बाबा

बागेश्वर बाबा पहली बार पटना आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री गांधी मैदान में 13 से 17 मई तक श्री हनुमत कथा सुनाएंगे। श्री हनुमत कथा की पूर्व संध्या पर 12 मई को दीघा घाट से गांधी मैदान तक भव्य कलश शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें 5100 महिलाएं कलश लेकर चलेंगी।

बताया जाता है कि कलश यात्रा में हाथी, ऊंट, घोड़े और बैंड भी शामिल रहेंगे। इसका जगह-जगह धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के द्वारा स्वागत किया जाएगा। अब देखना है कि तेज प्रताप यादव के विरोध के बाद यह कार्यक्रम हो पाता है या नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

28 मिनट ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

10 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 दिन ago