Bihar

बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को फिर मिली पैरोल, 15 दिनों के लिए सहरसा मंडल कारा से निकलेंगे बाहर

गोपालगंज के डीएम जी कृष्‍णैया हत्‍याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन सिंह एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ रहे हैं। सोमवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिनों के लिए मंडल कारा सहरसा से बाहर आएंगे। शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन लंबे समय से सलाखों के पीछे हैं।

इस साल लगातार दूसरी बार आनंद मोहन को 15 दिनों की पैरोल मिली है। इससे पहले फरवरी में आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी के लिए उन्हें 15 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आने की अनुमति मिली थी। आनंद मोहन की बेटी की शादी में तमाम दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी।

पिछले साल नवंबर में बेटी सुरभि आनंद की सगाई के लिए भी आनंद मोहन को 15 दिनों की पैराल मिली थी। इसमें भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पप्पू यादव समेत अन्य बड़े चेहरे बाहुबली की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

बता दें कि पूर्व सांसद आनंद मोहन को 5 दिसंबर 1994 में डीएम कृष्णैया हत्याकांड में फांसी की सजा हुई थी। लंबे समय तक मुकदमा चला और आखिरकार उनकी फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदल गयी। तब से वे जेल में ही हैं।

भीड़ ने डीएम की पीट-पीटकर हत्या की

मुजफ्फरपुर जिले में 4 दिसंबर 1994 को आनंद मोहन की पार्टी (बिहार पीपुल्स पार्टी) के नेता रहे छोटन शुक्ला की हत्या हुई थी। इससे अगले दिन 5 दिसंबर को आक्रोशित लोग छोटन शुक्ला के शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान मुजफ्फरपुर के रास्ते पटना से गोपालगंज जा रहे डीएम जी कृष्णैया पर भीड़ ने मुजफ्फरपुर के खबड़ा गांव में हमला कर दिया था। मॉब लिंचिंग में डीएम की मौत हो गई थी। तब कृष्णैया सिर्फ 35 साल के थे। इसी मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन सजा सहरसा के मंडल कारा में सजा काट रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

1 घंटा ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

7 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

19 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

20 घंटे ago