Bihar

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच गए जीतनराम मांझी, बिहार में चर्चाओं का दौर शुरू

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बिहार के नेताओं का दिल्ली भ्रमण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बाद अब पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी दिल्ली पहुंचे हैं। मांझी गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसपर बिहार में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) नीतीश-तेजस्वी के साथ महागठबंधन में शामिल है। ऐसे में उनका बीजेपी के प्रमुख नेता से मिलना, सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है।

HAM के मुखिया जीतनराम मांझी गुरुवार को नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगे। HAM के नेता इसे पूरी तरह औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुलाकात की मुख्य वजह माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने की मांग करना है। इसके अलावा मांझी बिहार की कई समस्याओं पर भी गृह मंत्री से चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों और आगामी चुनाव पर भी बात हो सकती है।

नीतीश-तेजस्वी दिल्ली में, विपक्षी नेताओं से कर रहे मुलाकात

दूसरी ओर, मुख्यमत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी दिल्ली दौरे पर हैं। दोनों ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम फिर से तेज कर दी है। इसी सिलसिले में वे फिर से विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं।

छोटे दलों के संपर्क में बीजेपी

आगामी आम चुनाव में विपक्ष की मोर्चेबंदी की कवायद को देखते हुए बीजेपी भी अपनी रणनीति पर काम कर रही है। बीजेपी के रणनीतिकारों की मानें तो अगले चुनाव में छोटे क्षेत्रीय दलों की भूमिका अहम रहने वाली है। बीजेपी उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। बिहार में नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी को कमजोर करने के लिए बीजेपी छोटे दलों को अपने पाले में करने की कोशिश कर सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago