Bihar

शाह का बिहार दौरा: पटना एयरपोर्ट पहुंचे गृहमंत्री, नवादा में कल जनसभा को संबोधित करेंगे, मंच-पंडाल तैयार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ​का आज से बिहार दौरा शुरू हो गया। अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। कल यानी 2 अप्रैल को नवादा आएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के स्वागत की सभी तैयारियां कर ली हैं। ​जिले के हिसुआ इंटर विद्यालय स्थित मैदान में गृह मंत्री अमित की आम सभा होगी, जिसके लिए मंच और पंडाल तैयार हो चुका है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शाम यानी 1 अप्रैल को पटना पहुंच चुके हैं। वे यहां वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार करेंगे। फिर, रविवार को नवादा के हिसुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह अपने बिहार दौरे पर सासाराम और नवादा में जनसभा संबोधित करने वाले थे, लेकिन सासाराम में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद उनका सासाराम दौरा रद्द हो गया है। अब शाह पटना से सीधे नवादा पहुंचेंगे।

चाक-चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था

गृह मंत्री अमित शाह के दौर से एक दिन पहले ही राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा और विवेक ठाकुर नवादा पहुंच चुके हैं। भाजपा संगठन के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी जगह-जगह तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। कुछ देर पहले यहां अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बनाए गए हेलीपैड पर ट्रायल के तौर पर एक विमान की लैंडिंग कराई गई। सुरक्षा जांच एजेंसियों ने हेलीपैड से लेकर मंच और पूरे रास्ते का जायजा लिया है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह स्वयं कार्यक्रम स्थल पर कैंप कर रहे हैं। नेताओं ने स्थलीय जांच से पहले हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और मीडिया के साथ प्रेस वार्ता भी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago