Bihar

बिहार में 100 से अधिक लोगों की संपत्ति होगी जब्त, ED की सूची में हैं इन लोगों के नाम

बिहार में भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी पूरी हो चुकी है. गलत तरीके से पैसा कमानेवालों की सूची तैयार कर ली गयी है. ऐसे करीब डेढ सौ लोगों पर आर्थिक अपराध इकाई की पैनी नजर है. सरकार इन लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने जा रही है. जल्द ही ईडी ऐसे 142 लोगों की संपत्ति को जब्त करेगी. जिन 142 लोगों की संपत्ति जब्त की जानी है, उसकी पूरी लिस्ट बिहार ईओयू ने ईडी को भेज दिया है. आर्थिक अपराध इकाई ने राज्य के 142 अपराधियों के खिलाफ PMLA के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय को भेज दिया है.

किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

142 अपराधियों की लिस्ट बनाने वाले आर्थिक अपराध इकाई को एडीजी नैयर हसनैन खां ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इस सूची में सबसे अधिक शराब माफिया के नाम हैं. जिन शराब माफिया के नाम सूची में हैं, उसमें राज कुमार यादव, अनिरुद्ध सिंह, मो. एकरामुल, सुधीर कुमार मंडल, जुगनू ओझा, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनीश शाह, प्रदीप यादव, बसंत सिंह, पंकज राय, विक्रम यादव, कन्हैया कुमार, विक्रम यादव, अमरनाथ शाह, जितेंद्र राय समेत अन्य शामिल हैं. इसमें दूसरे राज्यों से पकड़े गये माफियाओं में त्रेता सवालिया सिंह, जीते ऊर्फ जितेंद्र नागर, चंदन कुमार, रविंद्र कुमार बिंदर, विश्वजीत सरकार जैसे नाम शामिल हैं. कुछ एक मामले में एक ही एफआईआर में कई माफिया के नाम शामिल हैं.

कई लोकसेवकों के भी नाम

इस सूची में बिहार के 49 अपराधियों, माफियाओं, तस्कर और भ्रष्ट लोक सेवकों के भी नाम हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर ईडी कार्रवाई कर चुकी है. इसमें कई की संपत्ति जब्त कर ली गई है, तो कई की प्रक्रिया चल रही है. इसमें मुख्य रूप से सृजन घोटाला की नामजद अभियुक्त जयश्री ठाकुर, मो. यूनूस, नक्सली प्रद्युमन शर्मा, डकैत जय प्रकाश मंडल, उग्रवादी डॉ. अरविंद कुमार, नक्सली रामायण राय, उग्रवादी संदीप यादव एवं मुसाफिर सहनी, शराब तस्कर किशोर यादव, बिल्डर अनिल कुमार सिंह, शराब कारोबारी मोहित जैन समेत अन्य कई प्रमुख नाम शामिल हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

9 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

21 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

22 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

22 घंटे ago