Bihar

RJD का ट्वीट- क्या देसी घी के लड्डू कुत्ते पचा सकते हैं; BJP बोली- कुत्ते वफादार, चोर देखकर भौंकते है

विधानसभा में लड्डू को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को कुत्तों तक पहुंच गया है। दरअसल आरजेडी की ओर से एक ट्वीट पर सियासत गरमा गई है। ट्वीट में लिखा गया- सामान्य ज्ञान प्रश्न यूं ही- क्या देसी घी के लड्डू कुत्ते पचा सकते हैं। अब इसे लेकर बीजेपी हमलावर है।

बीजेपी विधायक बचौल ने कहा है कि अगर हम कुत्ता हैं तो कुत्ता वफादार होता है। उन्होंने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि जो चोर होते हैं, वही भौंकते हैं। वहीं आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन देश को लूटने का काम गोरे-गोरे गाल और उजली दाढ़ी वालों ने किया है।

बता दें कि बुधवार को लालू परिवार को जमानत मिलने की खुशी में विधानसभा में लड्डू बांटे गए थे। इस दौरान विधानसभा के पोर्टिको में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों को आरजेडी नेताओं ने लड्डू खिलाने का प्रयास किया था। तभी बीजेपी के विधायक ने मिठाई से भरी थाली को हवा में उछाल दिया था।

इधर आज की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर माले विधायकों ने तमिलनाडु मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। भाकपा माले विधायक फर्जी वीडियो दिखाने पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा से माफी की मांग कर रहे थे। इसके बाद वेल में आकर विधायकों ने हंगामा किया। विधायकों का कहना है कि विजय कुमार सिन्हा ने फर्जी वीडियो दिखाकर बिहारियों को गुमराह किया। वो पूरे सदन से माफी मांगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

39 मिनट ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

24 घंटे ago