Bihar

संजय जायसवाल की जगह सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए BJP आलाकमान ने क्यों जताया भरोसा

बिहार भाजपा के नए बॉस अब सम्राट चौधरी हैं. आलाकमान ने उन्हें बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. सम्राट चौधरी अभी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बाद अब पार्टी की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में सौंपी गयी है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के द्वारा जारी पत्र में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गयी है. बता दें कि संजय जायसवाल अभी तक इस पद को संभाल रहे थे और उनका कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त हो गया था. पार्टी के सदस्यों को भी इसका इंतजार था कि अब नये प्रदेश अध्यक्ष को कब आलाकमान चुनती है.

बता दें कि बिहार में सियासी समीकरण बदल गए हैं. सूबे में भाजपा अब विपक्ष में बैठी है. वहीं कल तक साथ रही जदयू अब राजद के साथ है और भाजपा व महागठबंधन में सीधी टक्कर है. आगामी चुनाव को लेकर सम्राट चौधरी का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सम्राट चौधरी विधान परिषद के सदस्य हैं और सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हैं. वो भाजपा की ओर से बेहद तीखा प्रहार विपक्षी दल व नेता पर करते हैं. उनके आक्रमक रवैये को देखते हुए कहा जा सकता है कि भाजपा सत्ताधारी दल के ऊपर आक्रमण अब अधिक तेज करेगी.

सम्राट चौधरी कुशवाहा बिरादरी से आते हैं और दिग्गज नेता रहे शकुनी चौधरी के पुत्र हैं. वो पार्टी में उपाध्यक्ष की भूमिका में भी रह चुके हैं. करीब तीन दशक से सियासी अनुभव लिए सम्राट चौधरी ने राजद से सियासी पारी की शुरूआत की थी. कई बड़े विभागों में वो मंत्री रह चुके हैं. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा बिहार की 40 में 40 सीटें जीतेगी और 2025 में बिहार में पहली बार भाजपा की सरकार बनेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

2 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

5 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

8 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

10 घंटे ago