बिहार का साइको किलर (Bihar Psycho Killer) अविनाश श्रीवास्तव अब भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जाएगा. जहां बेहद कड़ी निगरानी और सुरक्षा वाले टी सेल में उसे कैद रखा जाएगा. अविनाश राजद के एमएलसी रहे ललन श्रीवास्तव का बेटा है. वो कभी कॉर्पोरेट में अच्छी पगार पर नौकरी करता था. लेकिन उसके पिता की हत्या में सबकुछ झटके में बदल दिया और बदले की आग ने उसे एक शूटर और साइको किलर में बदल दिया. जिसने 20 से अधिक हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया है.
साइको किलर के नाम से कुख्यात अविनाश श्रीवास्तव को अब भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कारा स्थित तृतीय खंड में 6 माह के लिए उसे रखे जाने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया है. हाजीपुर के एसपी और डीएम ने इसकी अनुशंसा की थी. जिसके बाद अब जेल आइजी ने अविनाश को 6 माह के लिए यहां रखने का आदेश दे दिया है.
बताया जा रहा है कि अविनाश को तृतीय खंड के टी सेल में रखा जाएगा. ये अति सुरक्षित सेल है जहां कैद होने वाले बंदी अन्य दूसरे कैदियों से कोई संपर्क नहीं कर पाते हैं. यहां तक कि उनकी एक झलक तक भी वो नहीं देख पाते हैं. अविनाश के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसे टी सेल में रखने का फैसला लिया गया है.
बता दें कि अपने पिता की हत्या के बाद अविनाश नौकरी छोड़कर अपराध की दुनिया में उतर गया था. 2003 में अपने पिता के हत्यारोपित मोइन खां को हाजीपुर में उसे 32 गोलियां मारीं थी. इसके बाद बाकी आरोपितों को वो एक के बाद एक करके चुन-चुनकर मारता रहा. उसपर 20 लोगों की हत्या का आरोप है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और वो अभी जेल में बंद है. अब वो भागलपुर की जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच बंद रहेगा.
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…