सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के बिहार स्थित आवास पर पहंची हैं. बताया जा रहा है कि जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई यहां पहुंची है. इस केस में 15 मार्च को राबड़ी, लालू यादव और मीसा यादव की पेशी है. हालांकि, सीबीआई किस मामले में पहुंची है, इसकी अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.
सूत्रों की मानें, तो यह राबड़ी देवी के घर पर कोई छापे की कार्रवाई नहीं है, बल्कि लैंड फॉर जॉब घोटाले में आगे की पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम पहुंची है. रेलवे के ‘नौकरी के लिए जमीन’ घोटाले में मई 2022 में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी.
एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लालू यादव और उनके परिवार को हस्तांतरित की गई. ये मामला 2004-2009 के बीच का है, जब लालू रेल मंत्री थे. सीबीआई की एफआईआर में लालू, पत्नी राबड़ी, बेटी मीसा और हेमा के नाम हैं. एफआईआर में 12 अन्य के नाम हैं, जिन्हें कथित तौर पर जमीन के बदले में नौकरी मिली.
आरोप है कि लालू प्रसाद ने एक साजिश के तहत अपने परिवार के नाम पर लोगों से बेहद कम दरों पर जमीन खरीदी. लालू यादव के करीबी सहयोगी भोला यादव को सीबीआई ने जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया. राजद का कहना है कि सीबीआई की ये कार्रवाई भाजपा द्वारा प्रायोजित और राजनीतिक रूप से प्रेरित है.
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…