Bihar

बिहार: 12वीं में फेल होने पर पति-पत्नी ने लगाई फां`सी; पत्नी की मौ`त, पति की स्थिती नाज़ुक

बिहार के वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत खजवता गांव में बुधवार की देर शाम पति पत्नी दोनों ने एक साथ घर में ही फांसी लगा ली। जिससे पत्नी की मौत हो गई है। युवक की पत्नी ने इस बार इंटर आर्ट्स का एग्जाम दिया था। जिसमें पत्नी फेल हो गई थी जिसके बाद पत्नी ने और पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसमें पत्नी की मौत हो गई।

इधर लोगों ने उसे फांसी को फंदे से झूलते देख फंदे को काटकर युवक को उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। जहां पर घायल पति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस संबंध में वैशाली थाना क्षेत्र के खजवता गांव निवासी सुखाड़ी ठाकुर ने बताया कि उसकी पुत्र बधू अंजली कुमारी 2023 में बिहार बोर्ड आर्टस विषय का इंटर की परीक्षा थी। जिसका रिजल्ट नही आया और वे फेल हो गई थी। इसी को लेकर उसके पुत्र बधू 21 वर्षीय अंजली कुमारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर की ली। पत्नी के वियोग में उसके पति 25 सुनील कुमार ने फांसी लगा लिया। तभी फांसी की फंदे से झूलते देखे जाने पर घर वालों ने शोरगुल किया जिसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गये जिसके बाद युवक को फंदे से उतार कर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

वैशाली थाने की पुलिस अधिकारी ने मृतक अंजली कुमारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पति सुनील कुमार इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती है। पति का भी गंभीर स्थिति बनी हुई है। घायल सुनील के पिता के मुताबिक रिजल्ट आने के बाद पति पत्नी दोनों परेशान चल रहें थें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

3 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

19 घंटे ago