Bihar

‘BJP के इशारे पर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बनाया फेक वीडियो’, पप्पू यादव का बड़ा आरोप

बिहार के पूर्णिया में यूट्यूबर मनीष कश्यप पर जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद पप्पू यादव ने सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि मनीष कश्यप जर्नलिज्म और चंदा इकट्ठा करने के नाम पर पैसे की उगाही की है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि तमिलनाडु प्रकरण में मनीष कश्यप बीजेपी के इशारे पर काम किया है. जिससे राजनीतिक लाभ ले सके. पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन में प्रेसवार्ता कर पप्पू यादव यूट्यूबर मनीष कश्यप पर हमला करते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

बीजेपी के कहने पर बनाया वीडियो: 

जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद पप्पू यादव उन्होंने कहा कि यूटुबर मनीष कश्यप से दिव्यांश नामक बच्चे को लेकर मेरे पास मदद के लिए पहुंचा था. तभी मेरी उससे पहली मुलाकात हुई थी. उस समय मैंने मनीष को बच्चे की मदद के लिए दो लाख रुपए दिए थे. दिव्याश बच्चे के नाम पर मनीष और भी कई लोगों से चंदा इकट्ठा किया. लेकिन पूरा पैसा बच्चे के परिवार को न देकर अपने पास रख लिया. तमिलनाडु प्रकरण भारतीय जनता पार्टी के कहने पर काम किया है. जिसकी सजा उसे मिलनी चाहिए.

तमिलनाडु की सरकार को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो बनाया: 

बिहार और तमिलनाडु की सरकार को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो बनाया. इस वजह से बिहार के मजदूरों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा. मनीष पत्रकारिता को बदनाम कर संपत्ति अर्जित किया है. उन्होंने इस पैसे से अपने ही बड़े-बड़े पोस्टर लगाए. अपनी राजनीतिक फायदा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी से मिले. इओयू के पास क्या जानकारी है. उन्होंने कहा कि तामिलनाडु में फेक विडियो के मामले में कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

“यूटुबर मनीष कश्यप पत्रकारिता की साख को धूमिल किया है. पत्रकारिता के आड़ में खुद की संपत्ति अर्जित की है. बीजेपी के कहने पर तमिलनाडु की सरकार को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो बनाया. इससे बिहार के मजदूरों के काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा. मनीष कश्यप पर पुलिस सख्त कार्रवाई करें.” – पप्पू यादव, पूर्व सांसद, जाप सुप्रीमो

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार वारंटी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल बरामद, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : मंडल कारा में तलाशी अभियान के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से…

5 घंटे ago

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…

6 घंटे ago

बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…

9 घंटे ago

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

13 घंटे ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

16 घंटे ago