मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देनेवाले युवक को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है।
आरोपी युवक ने व्हाट्सअप के जरिए बिहार के सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद, बिहार पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के लिए गुजरात क्राइम ब्रांच से मदद मांगी। आरोपी को पकड़ने के लिए सूरत क्राइम ब्रांच की एक टीम जांच में जुटी थी।
सूरत क्राइम ब्रांच की एक टीम ने लसकाना गांव निवासी 28 वर्षीय अंकित कुमार विनय कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी ने गत 20 मार्च को इंटरनेट के माध्यम से एक मीडिया चैनल से संपर्क किया था। 36 घंटे में मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पटना जिले के सचिवालय थाने के अधिकारियों को सौंप दिया है। बिहार पुलिस आरोपी को लेकर गुजरात से रवाना हो गई है। पुलिस आरोपी को बिहार लेकर आएगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…