Bihar

बड़ी खबर: मीसा भारती के आवास पहुंची CBI की टीम, दिल्ली में लालू से करेगी पूछताछ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की टीम मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंती है। सीबीआई की टीम के पहुंचने के बाद मीसा भारती के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि सोमवार को सीबीआई की टीम ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी से घंटों पूछताछ की थी। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की टीम राबड़ी देवी से पूछताछ करने के बाद लालू और उनकी बेटी मीसा भारती से आज पूछताछ करेगी।

दरअसल, जमीन लेकर रेलवे में नौकरी दिलाने के मामले में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बाद अब तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। सोमवार को सीबीआई की टीम ने राबड़ी देवी से पांच घंटों तक पूछताछ की थी। कल से ही यह बात कही जा रही थी कि राबड़ी से तीखे सवाल करने के बाद लालू और मीसा से सीबीआई पूछताछ करेगी। कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने लालू समेत सभी 16 आरोपियों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। सोमवार को सुबह 10 बजे सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची थी।

अब सीबीआई की टीम लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ करने के लिए दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर पहुंची है। सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद दिल्ली लौटे लालू प्रसाद फिलहाल अपनी बेटी मीसा भारती के घर रह रहे हैं। बता दें कि यूपीए की सरकार में जब लालू प्रसाद रेल मंत्री हुआ करते थे, उस वक्त रेलवे भर्ती घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप लगा कि रेलवे में नौकरी लगवाने के बदले उन्होंने आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिखवाए। जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

24 मिनट ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

44 मिनट ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

53 मिनट ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

2 घंटे ago

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

3 घंटे ago