Bihar

कुर्की शुरू होते ही मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, खत्म हुआ चूहे-बिल्ली का खेल, पूछताछ कर रही EOU

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ कथित हिंसा और मारपीट मामले में भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोपी बनाए गए सच तक न्यूज के संचालक यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया है। घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू होने के बाद मनीष कश्यप ने बेतिया जिले के जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया।

खबरों के मुताबिक मनीष को आर्थिक अपराध इकाई को सौंपा जा रहा है। ईओयू उनसे पूछताछ करेगी। कोर्ट के आदेश के बाद कई थानों के पुलिस मनीष कश्यप के घर पर कुर्की जब्ती के लिए पहुंची। उनके घर पर बुलडोजर भी चलाए गए। मनीष का घर बेतिया के मझौलिया थाना अंतर्गत महना डुमरी गांव में है।

मनीष कश्यप पर तमिलनाडु केस के अलावे बेतिया में 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 5 मामलों में चार्जशीट दायर है। मनीष कश्यप ने पटना हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। याचिका रद्द कर दिए जाने के बाद वह फरार चल रहे थे। पुलिस की दबिश बढ़ाए जाने के बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

6 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

22 घंटे ago