Bihar

बिहार में लूट गए दारोगा साहब, ओवरटेक कर आधा दर्जन बदमाशों ने दारोगा के कनपटी पर सटा दिया पिस्तौल

बिहार के भागलपुर में दारोगा से लूटपाट का मामला सामने आया है. नवगछिया पुलिस जिला के खरीक एनएच-31 पर गुरुवार की देर शाम नवगछिया थाने में प्रतिनियुक्त दारोगा उमाशंकर सिंह से हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने बाइक सहित अन्य सामान लूट लिया. दारोगा किसी काम से बिहपुर थाना गए थे और देर शाम नवगछिया लौट रहे थे.

एसडीपीओ ने की छापेमारीः

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खरीक, नवगछिया, परवत्ता, झंडापुर, बिहपुर थाने की पुलिस और नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गये थे. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने उमाशंकर सिंह से उनके साथ हुई लूटपाट की जानकारी ली. इसके बाद बदमाशों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी भी की गई.

कनपटी में हथियार सटा दारोगा को लूट लियाः

मिली जानकारी के अनुसार देर शाम करीब 9.10 बजे पहले अपराधियों ने ओवरटेक कर दारोगा को रोका और कनपटी में हथियार सटा कर बाइक, बैग, पर्स, और मोबाइल लूट लिया. पर्स में नकद पैसा और कई जरूरी कागजात थे. इससे पहले भी एनएच-31 पर ही खरीक थाना के सुबेदार पासवान को भी बदमाशों ने जान मारने की धमकी दी थी. वैसे इस घटना में खरीक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago