तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी का नाम देवी दुर्गा के नाम पर रखा है. उन्होंने चैत्र नवरात्र में पैदा हुई अपनी बेटी का नाम कात्यायनी रखा है। इसकी जानकारी खुद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी है।बता दें कि 27 मार्च को तेजस्वी यादव एक बच्चे के पिता बने थे। बच्चे के आने के बाद से ही लालू परिवार में खूशीयों का महौल छाया हुआ है।
अब तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सभी को बताया है कि उनकी बेटी का नाम कात्यायनी हैं। तेजस्वी ने कहा कि, “प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया, इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ। बच्ची के दादा श्री @laluprasadrjd जी ने बेटी का नाम “कात्यायनी” रखा है।“
वहीं तेजस्वी यादव की बहन ने भी ट्वीट कर अपने परिवार में नए मेहमान का स्वागत करते हुए कहा कि, “Welcome my baby KATYAYANI तू जानी जाएगी उनके नाम से. दुनिया जिन्हें पूजती है भक्ति भाव से”
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…