Bihar

बिहार इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटिनी के लिए आवेदन 23 फॉर्म से, ऐसे करें अप्लाई

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाफल की घोषणा की जा चुकी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने वर्ष 2022-23 के लिए कला, वाणिज्य, विज्ञान और व्यावसायिक वर्गों से इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के नतीजों की घोषणा मंगलवार, 21 मार्च 2023 को किए जाने के साथ ही स्टूडेंट्स के विषयवार प्राप्तांक भी जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना परिणाम और मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरी तरफ, यदि स्टूडेंट्स अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं है तो वे अपनी कॉपियों की फिर से जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसी प्रकार, ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो एक या अधिकतम दो विषय की परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं वे कंपाटर्मेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। वहीं, ऐसे स्टूडेंट्स जो किसी कारण से परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके जबकि परीक्षा फॉर्म भरा था तो वे विशेष परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। बिहार बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्जाम और विशेष परीक्षा दोनों का संयुक्त रूप से आयोजन किया जाएगा।

कंपार्टमेंट और स्क्रूटिनी के लिए आवेदन 23 फॉर्म से ऐसे करें अप्लाई

ऐसे में स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि बिहार बोर्ड द्वारा स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट-कम-स्पेशल एग्जाम में सम्मिलित होने के लिए आवेदन प्रक्रिया वीरवार, 23 मार्च से शुरू की जाएगी। परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन के दौरार छात्रों को बीएसईबी द्वारा निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

बता दें कि बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षाफल मंगलवार को घोषित किया। इस बार की परीक्षाओं में 551960 (85.5 फीसदी) छात्राएं और 539988 (82.01 फीसदी) छात्र सफल हुए। वहीं,खगड़िया की आयुषी नंदन 474 अंकों के साथ बिहार इंटर परीक्षा 2023 में साइंस टापर बनी हैं। इसी प्रकार, कॉमर्स में सौम्या शर्मा 475 अंकों के साथ और आर्ट्स में मोहदेसा ने भी 475 अंकों के साथ टॉप किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

4 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

4 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

9 घंटे ago