Bihar

नीतीश जी, गिरिराज को जेल में डालिए…पप्पू यादव बोले- केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं बिहार को बदनाम, फैला रहे नफरत

जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जेल में डालने की मांग की है। दरअसल, बिहार सरकार की ओर से रमजान महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को तय समय से एक घंटे पहले दफ्तर आने और एक घंटे पहले चले जाने की छूट दी गई है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि क्या बिहार वोट के लिए इस्लामिक स्टेट की ओर बढ़ गया है?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 19 मार्च को ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या वोट की खातिर नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार इस्लामिक स्टेट की ओर बढ़ गया है, जहां सीमांचल के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी, रमजान पर विशेष सुविधा दी जाती है और रामनवमी की छुट्टी रद्द कर दी जाती है?

पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह के इस ट्वीट को रीट्वीट किया। साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘इस व्यक्ति पर कब FIR करेगी बिहार सरकार? क्या यह यूं बिहार को बदनाम करता रहेगा?’ ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग कर करते हुए लिखा- ”सीएम नीतीश कुमार तत्काल मामला दर्ज करवा कर गिरफ्तारी करवाएं। केंद्रीय मंत्री हैं तो कुछ भी बकेंगे, ऐसे ही जहर फैलाएंगे? सख्त से सख्त कार्रवाई करें।”

क्या है बिहार सरकार का फैसला?

बता दें कि बिहार सरकार ने रमजान के महीने में अपने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को तय समय से एक घंटे पहले ऑफिस आने और एक घंटे पहले जाने की छूट दी गई है। बिहार सरकार की ओर से राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बिहार सरकार के सभी मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को रमजान के महीने में निर्धारित समय से एक घंटे पहले ऑफिस आने और निर्धारित समय से एक घंटे पहले ऑफिस से जाने की अनुमति होगी।

बिहार सरकार के इस फैसले पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा का कहना है कि इस तरह से किसी विशेष वर्ग के लिए अलग से छूट देना उचित नहीं है। जब रमजान को लेकर छूट मिल सकती है तो क्या रामनवमी को लेकर क्यों नहीं?

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

14 मिनट ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

1 घंटा ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago