बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामला सहरसा से जुड़ा है, जहां के व्यवहार न्यायालय ( सिविल कोर्ट) में दिनदहाड़े गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई. हत्या की इस घटना को हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले कोर्ट कैंपस के बरामदे में दिनदहाड़े अंजाम दिया गया.
चश्मदीद सिपाही के मुताबिक तीन-चार की संख्या में रहे अपराधियों ने कोर्ट कैंपस से हाजत में जा रहे कैदी पर अचानक से सीढी के पास अंधाधुंध फायरिंग की और कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोलियां लगने से कैदी कोर्ट में ही गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक का नाम प्रभाकर पंडित बताया जा रहा है जो मंगलवार को सिविल कोर्ट में पेशी के लिये आया था. हत्या की इस घटना के बाद कोर्ट में अफरातफरी मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी लिपि सिंह भी घटना की जांच के लिये पहुंची.
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…