Bihar

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से की बात, सीबीआई कार्रवाई पर ली पूरी जानकारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में राबड़ी देवी के घर चल रही छापेमारी के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री और राबड़ी देवी के पुत्र तेजस्वी यादव से बात की है और पूरी जानकारी ली है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को पूरी घटनाक्रम से अवगत कराया. इससे पूर्व सोमवार को सीबीआई की एक टीम पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पहुंची. यहां सीबीआई की टीम ने केस के सिलसिले में अपनी जांच-पड़ताल की. इस केस में सीबीआई पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.

15 मार्च को पेश होने के लिए कहा है

इस मामले में दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट ने आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत अन्य को समन भी जारी किया है. समन में कोर्ट ने सभी आरोपियों को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा है. दरअसल, 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे, आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ.

कहा गया कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गये. सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया. आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं.

सीबीआई का आरोप

सीबीआई ने जांच के दौरान यह पाया गया है कि 2004 से 2009 की अवधि के दौरान, लालू प्रसाद ने उम्मीदवारों से रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप डी के पदों पर नौकरी के बदले अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन ली थी और आर्थिक लाभ प्राप्त किया था. पटना के रहने वाले कई लोगों ने खुद या अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से प्रसाद के परिवार के सदस्यों और उनके परिवार के नियंत्रित एक निजी कंपनी के पक्ष में पटना स्थित अपनी जमीन बेची थी, वे ऐसी अचल संपत्तियों के हस्तांतरण में भी शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

9 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

19 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

19 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

21 घंटे ago