Bihar

बिहार: सोन नदी में स्नान करने गए 6 बच्चे डूबे, 4 की मौत, दो को निकाला गया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के भोजपुर जिला के अजीमाबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सोन नदी में बुधवार को स्नान करने गए छह बच्चे पानी में डूब गए. गोताखोरों ने चार बच्चों का शव नदी से निकाल लिया गया है. स्थानीय गोताखोरों की मदद दो को बचा लिया गया है. सूचना मिलने पर संदेश थानाध्यक्ष अवधेश कुमार और अजीमाबाद थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप कर रही हैं.

डूबने वाले 12 से 14 साल के बच्चे

पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने बताया कि अभी तक चार बच्चों की मौत की सूचना मिली है. जिन बच्चों का शव बरामद किया गया है, उनकी उम्र करीब 12 से 14 साल है. सभी नुरपुर गांव के निवासी थे. वहीं, घटनास्थल पर सोन नदी के किनारे आसपास के ग्रामीणों और स्वजनों की भीड़ लगी हुई है. वे भी घटनास्थल पर जा रहे हैं. इधर, मासूमों की मौत से गांव में हाहाकार मच गया है. मौके पर चीख-पुकार मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ इतने बच्चों का अकाल मौत के मुंह में समाने से गांव में मातम छा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

12 मिनट ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

31 मिनट ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

5 घंटे ago

पटना का IGIMS 3 हजार बेड का होगा, CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…

7 घंटे ago

12 साल की उम्र में बिहार छोड़ने वाला मुजफ्फरपुर का लड़का बना ब्रिटेन सरकार में AI मंत्री, 20 साल बाद लौटे जन्मभूमि

बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…

8 घंटे ago