बिहार में अब टोल प्लाजा से गुजरने पर ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स में 5 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। टोल टैक्स की बढ़ी हुईं दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। बिहार में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग पर 29 टोल प्लाजा पर टैक्स की वसूली की जाती है। बिजली की दरों में बढ़ोतरी के बाद बिहार के लोगों को ये दूसरा झटका लगा है।
टोल टैक्स के महाप्रबंधक के मुताबिक टोल प्लाजा के 20 किमी तक के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों से मासिक टैक्स 315 की बजाय 330 रूपए वसूा जाएगा। पटना- बख्तियारपुर फोर लेन पर एक अप्रैल से कार, जीप और वैन जैसे छोटे वाहनों से 125 की बजाय 130 रूपए वसूले जाएंगे।
वहीं हल्के कमर्शियल वाहनों से 190 की बजाय 200 रूपए लिए जाएंगे। छह चक्का और भारी कमर्शियल वाहनों को 380 की बजाय 400 रूपए देने होंगे। वहीं इस भी अधिक भारी वाहनों से 575 की बजाय 605 रूपए टैक्स के तौर पर लिए जाएंगे।
वहीं यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। जिसका असर बिहार के लोगों पर भी पड़ेगा।क्योंकि बिहार से दिल्ली जाने के लिए अब आगरा-एक्सप्रेस वे से होकर लोग जाते हैं। वैसे बिहार के लोगों पर एक हफ्ते में महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। पहले बिजली की दरों में 24 फीसदी का इजाफा हुआ। और अब टोल टैक्स में भी 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…