Bihar

बिहार के नए राज्यपाल का बड़ा फैसला, इन 7 विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों के काम पर लगाई रोक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के विश्वविद्यालय अपने लेटलतीफी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है. इस बीच शनिवार को राजभवन की ओर से बिहार के सात विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों के काम पर रोक लगा दी गई है. इसकी जानकारी राजभवन सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी पत्र में कहा गया है कि इन सभी सात विश्वविद्यालयों के कुलसचिव के सभी प्रकार के काम के निर्वहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए. सभी विश्वविद्यालयों को इसकी प्रति भी भेज दी गई है. राजभवन के तरफ इस तरह की कार्रवाई के बाद बिहार में अब तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

ये विश्वविद्यालय है शामिल

ये निर्देश बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंगथु की तरफ से जारी किया गया है. राजभवन सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, पटना विश्वविद्यालय, पटना, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के कुलसचिव के कामकाज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है. बता दें कि पूर्व गर्वनर फागू चौहान ने इन सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों की नियुक्ति की थी.

कुछ दिन पहले बदल गए थे राज्यपाल

जारी पत्र में टीएमयू भागलपुर के वित्त पदाधिकारी को भी तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के कार्यों व कर्तव्य निर्वहन करने से रोक लगाने को कहा गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही देश के 13 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिए गए थे. बिहार के तात्कालिन राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का राज्यपाल बनाया गया और बिहार का नया राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बनाया गया था. वहीं, राजभवन के तरफ जारी इस आदेश के बाद बिहार के सभी विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

2 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

7 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago