Bihar

मनीष कश्यप के चार बैंक खातों में जमा 42 लाख फ्रीज, गिरफ्तारी वारंट जारी

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने तमिलनाडु में बिहारियों के प्रति उपद्रव से जुड़े फर्जी वीडियो बनाने और वायरल करने के दो मुख्य आरोपियों मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी और युवराज सिंह राजपूत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट ले लिया है।इसके अलावा मनीष कश्यप और उसके यूट्यूब चैनल सच तक से संबंधित चार बैंक खातों में जमा कुल 42 लाख 11 हजार से अधिक राशि को भी फ्रीज कर दिया गया है। वारंट जारी होने के बाद मनीष कश्यप और युवराज की गिरफ्तारी के लिए पटना से लेकर दिल्ली समेत अन्य शहरों में छापेमारी शुरू कर दी गई है। इन दोनों की तलाश में ईओयू की कई टीमें जुटी हुई हैं।

इसके अलावा इस पूरे मामले में ईओयू के थाने में दर्ज तीसरी एफआईआर में एक अप्राथमिकी अभियुक्त प्रशांत कुमार को शाम को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया। वह मूल रूप से बक्सर जिला के कृष्णाब्रम्हा थाना के बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है। पटना में वह शास्त्रीनगर थाना के शिवपुरी रोड नंबर-1 के पास गणेश पथ में रहता था। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले में अब तक दर्ज तीन एफआईआर में आठ नामजद समेत अन्य अज्ञात अभियुक्त बनाए गए हैं। इसमें अब तक यह चौथी गिरफ्तारी की गई है। बताया गया कि प्रशांत कुमार पर आरोप है कि एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित फर्जी पोस्ट वायरल करने में मुख्य भूमिका रही है।

मनीष के पुराने वीडियो की भी जांच

मनीष कश्यप के फ्रीज किए गए चार खातों में से एसबीआई के एक खाते में 3.37 लाख, आईडीएफसी बैंक के एक खाते में 51 हजार, एचडीएफसी के उनके एक खाते में 3.37 लाख एवं सच तक फाउंडेशन नाम से मौजूद दूसरे खाते में 34.85 लाख रुपये से अधिक जमा हैं। मनीष के खिलाफ वित्तीय अनियमितता से संबंधित कई साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी जांच चल रही है।

इन बैंक खातों में लेनदेन से जुड़े कई संदिग्ध ट्रांजैक्शंस के बारे में भी पता चला है। इस पूरे मामले की अलग से जांच चल रही है। ईओयू इस प्रकरण से जुड़े कुछ अन्य सोशल एकाउंट्स और न्यूज साइटों के अलावा कुछ संदिग्ध सोशल एकाउंट की कुंडली भी खंगालने में जुटी हुई है। इसमें कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जिसके आधार पर फर्जी एवं पुरानी वीडियो अपलोड करने से जुड़े तथ्य सामने आए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

1 घंटा ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

3 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

9 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

17 घंटे ago