Bihar

बिहार में अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर समेत 1000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा

बिहार सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। बिहार सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत स्वायत्तशासी संस्थान बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (बीएएमईटीआइ), पटना द्वारा एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के 288 पदों, सहायक तकनीकी प्रबंधक के 587 पदों, लेखापाल के 160 पदों और आशुलिपिक-सह-लिपिक के 6 पदों समेत कुल 1041 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बीएएमईटीआइ द्वारा ये भर्तियां संविदा के आधार पर की जानी हैं।

BAMETI Recruitment 2023: कहां और कैसे करें आवेदन?

बिहार के पटना स्थित बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान के लिए विज्ञापित एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार संस्थान आधिकारिक वेबसाइट, dbtagriculture.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फार्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से ही शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2023 निर्धारित है। बिहार BAMETI भर्ती 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक बिहार BAMETI भर्ती 2023 आवेदन लिंक

BAMETI Recruitment 2023: आवेदन से पहले जानें योग्यता

बिहार BAMETI भर्ती 2023 अधिसूचना के मुताबिक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पदों के लिए उम्मीदवारों को कृषि उद्यान या कृषि अभियंत्रण या वानिकी या पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान, मत्स्यिकी या गव्य प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, सम्बन्धित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। हालांकि, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पदों के लिए समान शैक्षणित योग्यता के साथ अनुभव जरूरी नहीं है। दूसरी तरफ, लेखापाल पदों के लिए बीकॉम उत्तीर्ण होना चाहिए और सम्बन्धित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। आशुलिपिक पदों के लिए स्नातक और आशुलिपिक का प्रमाणपत्र तथा कंप्यूटर में 6 माह का डिप्लोमा किया होना होना चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

1 घंटा ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

8 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago