Bihar

IAS अधिकारी केके पाठक के विवादित वीडियो की ईओयू कर रही जांच, अफसर ने दिया है केस दर्ज करने का आवेदन

बिहार के गालीबाज आईएएस केके पाठक के विवाद में अब बिपार्ड गया के संकाय आर्य गौतम ने आर्थिक अपराध इकाई में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत कुछ दिनों पहले वायरल वीडियो को लेकर है, जिसमें बिपार् केड महानिदेशक सह उत्पाद एवं मद्य निषेध के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के पदाधिकारियों संग अभद्र व्यवहार करने की बात सामने आई थी। अब ईओयू इस वायरल वीडियो की जांच करेगी।

इस शिकायत में कहा गया है कि इस तरह से किसी वरीय अधिकारी की बैठक की चोरी छिपे रिकॉर्डिंग करना ऑफिशियल सीक्रेक्ट एक्ट का उल्लंघन है। साथ ही ऐसा करने वाले पदाधिकारी की पहचान कर कार्रवाई की जाए। इओयू ने इस मामले में डीएसपी रैंक के पदाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा है। शिकायत करने वाले को नोटिस करके इओयू ने सभी सबूत के साथ बुलाया है। ताकि पूरी स्थिति स्प्ष्ट की जा सके।

बता दें कि वायरल वीडियो एक मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की आधिकारिक बैठक का बताया जा रहा था। उसमें आईएएस केके पाठक अपने जूनियर अधिकारियों को गाली देते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के बाद केके पाठक का विरोध शुरू हो गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago